Agniveer Bharti Latest Update : अग्निवीर भर्ती में कितने समय करनी होगी दौड़ पूरी और कितने बीम लगाने पर मिलेंगे अंक, जानें सबकुछ

0
81
Agniveer recruitment

Agniveer Bharti Latest Update: अगर आप सेना में भर्ती होकर अग्निवीर बनना चाहते हैं तो सेना की ओर से कुछ सख्त नियम जारी किए गए हैं। यदि आप इन सभी नियमों का ठीक से पालन करते हैं, तो आप निश्चित रूप से सेना में शामिल होकर अग्निवीर बनेंगे।

लेकिन अगर किसी भी नियम में गलती हो जाती है तो आपके हाथ से अग्निवीर बनने का यह मौका निकल सकता है। सेना भर्ती रैली में अग्निवीर भर्ती रैली के लिए आवश्यक नियम और योग्यता हमारे साथ जानिए।

भर्ती प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक चलेगी

Indian Army to start 'Agniveer' recruitment

सेना की भर्ती इस समय आगरा में चल रही है। ऐसे में आगरा में कीठम झील के पास आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हो गई है और 10 अक्टूबर तक चलेगी।

अग्निवीर भर्ती रैली में अब तक हजारों युवा अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। इसमें कई लोगों को सफलता मिली और कई युवाओं को असफलता का सामना करना पड़ा। ऐसे में कई युवा अग्निवीर भर्ती की पात्रता पूरी नहीं कर पाए, जिससे उन्हें यह मौका गंवाना पड़ा।

सेना भर्ती से पहले जान लें ये अहम नियम

सेना भर्ती रैली में चल रही अग्निवीर भर्ती के लिए प्रत्येक युवा को 5 मिनट 30 सेकेंड में 1.6 किमी दौड़ना होगा। 5 मिनट 31 सेकेंड में दौड़ पूरी करने वाले युवाओं को पहले ग्रुप में और 5 मिनट 45 सेकेंड में दौड़ पूरी करने वाले युवाओं को दूसरे ग्रुप में रखा जाएगा।

पहले समूह के व्यक्ति को 60 और दूसरे समूह को 48 अंक मिलेंगे। पहले ग्रुप में शामिल युवाओं को 10 बीम लगाने होंगे और इसके लिए उन्हें 40 अंक मिलेंगे।

जबकि दूसरे वर्ग के युवाओं को 9 बीम लगाने पर 33 अंक मिलेंगे। इसके अलावा 8 बीम पर 27, 7 पर 21 और 6 बीम पर 16 अंक दिए जाएंगे।

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए जरूरी दस्तावेज

The rally is being held for enrolment of Agniveer General Duty (Women) in the Corps of Military Police in the Army. (Photo: HT)

  • शैक्षिक प्रमाणपत्र जैसे 10वीं या 12वीं पास सर्टिफिकेट
  • एनसीसी या आईटीआई या अन्य तकनीकी डिप्लोमा यदि हो
  • 20 पासपोर्ट साइज की फोटो (जिसमें हेयर कट व सेविंग ठीक से हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • धर्म प्रमाण पत्र
  • स्कूल का चरित्र प्रमाण पत्र
  • ग्राम प्रधान या सरपंच से जारी चरित्र प्रमाण पत्र
  • सिंगल बैंक खाता संख्या, पैन कार्ड और आधार कार्ड
  • खेल प्रमाण पत्र यदि हो
  • पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र
  • सरपंच या नगर सेवक द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here