Bipasha Basu Photos with Baby Bump | बी-टाउन इंडस्ट्री से एक के बाद एक अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। जहां कुछ समय पहले कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वहीं अब इस लिस्ट में एक और कपल का नाम जुड़ गया है।
यह जोड़ी कोई और नहीं बल्कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हैं। शादी के 6 साल बाद ये कपल पहली बार माता-पिता बनने जा रहा है। बिपाशा ने बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का घर जल्द ही गूंजने वाला है। बिपाशा और करण के घर नन्हा मेहमान आने वाला है जिसे लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म किया था। इन तस्वीरों में बिपाशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं तो वहीं पति करण भी साथ में पोज दे रहे हैं।
फैंस दोनों की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों पहली बार अपनी फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे, जहां से उनके प्यार की शुरुआत हुई थी।
दोनों ने 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और एक साल बाद शादी के बंधन में बंध गए। फैंस भी दोनों की जोड़ी को पसंद करते हैं और अब ये शादी के छह साल बाद पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।