Crime News | नाबालिग के साथ दरिंदगी, विरोध करने पर हाथ तोड़ा, फिर आंख फोड़ने की कोशिश

0
78
Violence with a minor, broke his hand on protest, then tried to blow his eyes
istockphoto

Crime News | बिहार, बेतिया : बिहार के बेतिया के मझोलिया थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दो लड़कों ने अंजाम दिया।

रेप के बाद आरोपी ने पीड़िता का हाथ तोड़ दिया और उसे बुरी तरह पीटा। युवती को मरा समझकर खेत में फेंक कर फरार हो गए। दोनों आरोपित नाबालिग बताए जा रहे हैं।

नाबालिग बच्ची बकरी चराने खेत गई थी। वहीं गांव के दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने बच्ची का एक हाथ तोड़ा, साथ ही उसकी आंख फोड़ने का भी प्रयास किया।

इस घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। आनन-फानन में थाने में मामला दर्ज कराया गया।

बच्ची को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बकरी खरीदने का झांसा देकर उससे बात करना शुरू किया, फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी बकरी चराने गई थी, तभी गांव के दो लड़कों ने आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अपना एक हाथ तोड़ दिया और उसे मृत छोड़ दिया। लड़की के नाक और मुंह से खून निकला तो ये लोग भाग गए।

इस मामले में बेतिया के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि रेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here