Jio 5G से उठने वाला है पर्दा, कितने का होगा रिचार्ज? इस दिन हो सकता है खुलासा

0
134
Jio 5G, how much will be recharge? May be revealed on this day

Jio 5G Update : 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद सभी को 5जी सेवा शुरू होने का इंतजार है। Jio और Airtel दोनों जल्द ही अपनी 5G सेवा शुरू कर सकते हैं।

हालांकि अभी इसकी सही तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कयास जरूर लगाए जा रहे हैं। एयरटेल इसी महीने अपनी 5जी सेवा शुरू कर सकती है। Jio से भी यही उम्मीद की जा रही है।

दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) की एजीएम (वार्षिक आम बैठक) 29 अगस्त यानी सोमवार को होनी है। कंपनी हर साल इस मीटिंग में कई बड़े ऐलान करती है और ऐसा इस साल भी देखने को मिल सकता है. इस साल कंपनी का मुख्य फोकस 5जी पर रहेगा।

कंपनी ने अभी तक 5जी सर्विस की लॉन्च डेट, प्लान और अन्य डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी 29 अगस्त को होने वाली एजीएम में इनका ऐलान कर सकती है।

जियो 5जी प्लान्स लॉन्च डेट के अलावा जियो 5जी फोन पर भी कंपनी बड़ा ऐलान कर सकती है। आइए जानते हैं एजीएम में क्या हो सकता है।

Jio5G की घोषणा

5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में जियो सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी है। Jio ने 1000 शहरों में 5G लॉन्च करने की प्लानिंग पूरी कर ली है।

हालांकि, शुरुआत में कंपनी केवल 9 शहरों में अपनी 5जी सेवा शुरू करेगी। टेलीकॉम ऑपरेटर ने 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में 80 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

कंपनी ने 700Hz के बैंड खरीदे हैं, जिसमें बेहतरीन नेटवर्क कवरेज मिलेगा। इसके अलावा Jio ने 800MHz, 1800MHz, 3300MHz और 26GHz के बैंड खरीदे हैं।

चूंकि, Airtel भी इसी महीने 5G नेटवर्क लॉन्च करने जा रही है। इसलिए जियो देरी नहीं करना चाहेगी। 4जी सेवाओं को लेकर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा है। उम्मीद है कि हमें 5G प्लान के साथ भी ऐसा ही देखने को मिलेगा।

Jio5G फोन

इस इवेंट में Jio 5G प्लान और लॉन्च डेट के अलावा Jio Phone पर भी बड़ी जानकारी दी जा सकती है। कंपनी अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जो 5जी सपोर्ट के साथ आएगा।

पिछले साल कंपनी ने Jio Phone Next लॉन्च किया था और इस बार इसका सक्सेसर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio के अपकमिंग फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इसमें 4GB रैम और 32GB स्टोरेज दी जा सकती है. स्मार्टफोन को एंड्रॉइड 12 का कस्टमाइज्ड वर्जन मिलेगा। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here