PM Awas Yojana List 2022: केंद्र सरकार देश के निम्न आय वर्ग के लोगों की मदद के लिए हर समय कुछ न कुछ कदम उठाती रहती है।
केंद्र सरकार ने देश के गरीब से मध्यम वर्ग के लोगों को रहने के लिए छत देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी। इस योजना के माध्यम से सरकार देश के गरीब और मध्यम वर्ग को कम पैसे में घर देती है।
इस योजना के माध्यम से सरकार उन लोगों के खातों में पैसा ट्रांसफर करती है जिनके पास कच्चे घर हैं। मैदानी इलाके में मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये और पहाड़ी इलाके में मकान बनाने के लिए 1.30 लाख रुपये सरकार की ओर से दी जाती है।
अगर आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया है और साल 2022-2023 की नई सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो हम आपको लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि पीएम आवास योजना 2022 लिस्ट कैसे चेक की जा सकती है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण 2022 की लिस्ट किस तरह करें चेक
1. पीएम आवास योजना ग्रामीण 2022 की लिस्ट को चेक करने के लिए https://pmayg.nic.in/netiay/home.aspx की वेबसाइट पर क्लिक करें।
2. इस वेबसाइट पर Awaassoft ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. इसमें Report ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. Report ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको एक नया पेज खुलेगा. इसमें H सेक्शन पर क्लिक करें।
5. इसके बाद आपको यहां वेरिफिकेशन करना होगा।
6. उसके लिए अपना स्टेट, जिला, प्रखंड. गांव आदि के डिटेल्स फिल करना होगा।
7. इसके बाद Submit ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
8. इसके बाद आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण 2022 की पूरी लिस्ट दिख जाएगी।
9. इस लिस्ट में आप चेक करें कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं।
इन लोगों को मिलता है पीएम आवास योजना का लाभ
पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने 3 इनकम स्लैब बनाए हैं। पहली श्रेणी वे लोग हैं जिनकी आय 3 लाख से कम है, दूसरी श्रेणी वे लोग हैं जिनकी आय 3 से 6 लाख के बीच है। वहीं तीसरी श्रेणी वे लोग हैं जिनकी आय 6 से 12 लाख के बीच है।