दो बच्चों की मां को FB फ्रेंड से हुआ प्यार, पति ने प्रेमी के साथ रहने के लिए भेजा

0
99
Facebook Love Story

Facebook Love Story : झारखंड के जमशेदपुर जिले के अजीबोगरीब प्यार की अदभुत कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक युवती को फेसबुक पर एक युवक से प्यार हो गया।

महिला दो बच्चों की मां है। जब इस बात का पता महिला के पति को चला तो उसने पत्नी को प्रेमी के साथ रहने के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर कराघोड़ा गांव है। यहां के संजय महतो की शादी 2016 में नमिता महतो से हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है। संजय की पत्नी कई दिनों से फेसबुक का काफी इस्तेमाल करने लगी थी।

इस बात को लेकर कई बार संजय और नमिता के बीच लड़ाई भी हुई थी। संजय ने कई बार नमिता को किसी से वॉट्सऐप पर चैट करते भी देखा था। इस बात को लेकर भी दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

काफी मनाने के बाद नमिता पहले पति के लिए राजी हुईं, लेकिन बीच-बीच में वह किसी से फोन पर बात करने लगीं। इसके बाद कई बातें सामने आने के बाद संजय को यकीन हो गया कि नमिता किसी और से प्यार करती हैं और उसी के साथ रहना चाहती हैं।

धमकी दे रहा प्रेमी: मुंबई से नहीं आयी तो जान दे दूंगा

नमिता जिससे प्यार करती थी, वह मुंबई का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि नमिता ने अपने प्रेमी सुकरा को मैसेज किया कि अगर वह उसके पास नहीं आया तो वह खुदकुशी कर लेगी। सुकरा के गांव आते ही नमिता उसके साथ चली गई।

राहुल के चीन वाले बयान पर मचा बवाल, अब बचाव में उतरी कांग्रेस, पीएम मोदी से पूछे 7 सवाल

इधर पत्नी के घर से अचानक गायब होने पर उसके पति संजय ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस की जांच से पहले ही दोनों गांव आ गए और पंचायत बैठ गई।

नमिता को काफी समझाया गया, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। वह अपने प्रेमी को किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहती थी। अंतत: ग्रामीणों की सहमति के बाद पंचायत ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी।

बाद में नमिता के पति भी इसके लिए राजी हो गए, लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि उन्हें बच्चों को साथ लेकर जाना होगा।

Read More

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here