Maharashtra Cabinet Expansion | महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ, पढ़ें- पूरी सूची

0
118
Maharashtra Cabinet Expansion

Maharashtra Cabinet Expansion | मुंबई : महाराष्ट्र सरकार के एकनाथ शिंदे कैबिनेट में 18 नए मंत्री शामिल हुए। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।

उद्धव ठाकरे सरकार गिरने के बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था, तब से राज्य सरकार इन्हीं दोनों नेताओं के निर्देशपर काम कर रही थी।

18 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

भाजपा की तरफ से ये बनाए गए मंत्री

मंत्री पद की शपथ लेते भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक

  • चंद्रकांत पाटिल
  • सुधीर मुनगंटीवार
  • गिरीश महाजन
  • राधाकृष्ण विखे पाटिल
  • सुरेश खाड़े
  • अतुल सावे
  • रवींद्र चह्वाण
  • मंगल लोढ़ा
  • विजय कुमार गावित

एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से ये बनाए गए मंत्री

  • उदय सामंत
  • संदीपन भुमरे
  • दादा भुसे
  • गुलाबराव पाटिल
  • शंभुराज देसाई
  • संजय राठौड़
  • तानाजी सावंत
  • अब्दुल सत्तार
  • दीपक केसरकर

एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से अलग होकर भाजपा के साथ सरकार बनाई, लेकिन शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा किसी ने शपथ नहीं ली।

उद्धव ठाकरे गुट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका के मद्देनजर कैबिनेट विस्तार को रोक दिया गया था। कोर्ट में मामला जल्द सुलझता नजर नहीं आ रहा है, इसे देखते हुए कैबिनेट का विस्तार करने का फैसला किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here