By NewsKiPathshala
Sep 14, 2022
ऐपल ने आज नया iOS 16 अपडेट जारी कर दिया है। ऐपल के नए अपडेट को iPhone और ऐपल वॉच के लिए जारी किया जाएगा।
नया अपडेट iPhone 8 और हायर वर्जन के लिए जारी किया गया है। बता दें कि iPhone 14 मॉडल में पहले से iOS 16 अपडेट मिलेगा।
नए फीचर्स लॉक स्क्रीन, नोटिफिकेशन और पासवर्ड अपडेट दिया है। इसी तरह वॉच सीरीज 4 उसके बाद की वॉच के लिए अपडेट दिया है।
iPad यूजर्स के लिए साल के आखिरी तक अपडेट आ जाएगा। iOS 16 अपडेट के तौर पर iPhone में लॉक स्क्रीन अपडेट दिया जाएगा।
नए अपडेट में यूजर्स को डेप्थ इफ्केट मिलेगा। इसमें यूजर्स को कस्टमाइज वालपेपर इमेज दिया जाएगा।
साथ ही लॉक स्क्रीन के साथ डेट और टाइम डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही यूजर्स को कस्टमाइज फांट स्टाइल मिलेगा।
लॉक स्क्रीन के दौरान कैलेंडर इवेंट, अलार्म, टाइम जोन इन्फॉर्मेंशन और बैटरी लेवल दिखेगा। साथ ही मल्टीपल लॉक स्क्रीन ऑप्शन मिलेगा।
नए अपडेट के बाद मैसेज को एडिट, अनडू सेंड और मार्क कन्वर्सेशन ऑप्शन मिलेगा। मैसेज को 15 मिनट एडिट या फिर रिमूव किया जा सकेगा।
मेल को भेजने के बाद 10 मिनट बाद कैंसिल किया जा सकेगा, मैसेज शेड्यूल ऑप्शन मिलेगा। मैसेज को रिमाइंड का ऑप्शन मिलेगा।
यूजर्स दोस्तों और फैमिली को SharePlay के लिए इनवाइट कर पायेंगे, मूवी और गानों को कॉन्टैक्ट के साथ सिंक किया जा सकेगा।
पासकीज यूजर्स को पुराने पासवर्ड की जगह पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए टच आईडी या फेस आईडी की सुविधा देती है।
पासकी को आई क्लाउड कीचेन का इस्तेमाल करके आईफोन, आईपैड, मैक और ऐप्पल टीवी डिवाइस में सिंक किया जाता है।
लेटेस्ट iOS अपडेट डाउनलोड करने के लिए अपने iPhone की 'Setting' टैब पर क्लिक करें। इसके बाद General पर क्लिक करें।
फिर Software Update सेक्शन पर क्लिक करें। जहां यूजर्स अपडटे को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।
इसी तरह यूजर्स अपनी वॉच को अपडेट कर सकते हैं। इन iPhone मॉडल को मिलेगा iOS 16 अपडेट सूची के लिये क्लिक करे.